कैंपियरगंज थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में थाना प्रभारी अरविंद सिंह की अध्यक्षता एवं नायब तहसीलदार हंसराज की मौजूदगी में कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुईं। सभी शिकायतें भूमि विवाद से संबंधित थीं। हालांकि, किसी भी मामले का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।