शनिवार को महानगर समाजवादी पार्टी द्वारा ज़िलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। सपा नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि गोरखपुर के अलावा पूरे उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग द्वारा प्रीपेड समार्ट मीटर लगाया जा रहा है। ये बिल नहीं दे रहा है बिल के नाम पर लोगों का खून चूस रहा है। मांग करते हुए कहा कि जो प्रीपेड स्मार्ट मीटर लग चुकें हैं उसको हटा कर पहले की तरह पोस्टपेड मीटर लगाया जाए, जिससे उपभोक्ताओं को कई गुना अधिक बिजली का बिल देने से बचाया जा सके।