चौरी चौरा तहसील सभागार में सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एसडीएम रवि कुमार सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनी और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्या लेकर पहुंचे। इस दौरान सबसे अधिक मामले राजस्व विभाग से संबंधित आए। एसडीएम ने प्रत्येक प्रार्थना पत्र का अध्ययन कर समय सीमा में निस्तारण कराने के आदेश दिए।