गोरखपुर प्रेस क्लब में प्रगतिशील लेखक संघ की ओर से कृति-विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ और युवा साहित्यकारों ने भाग लिया और समकालीन रचनाओं पर विस्तार से चर्चा की। प्रगतिशील लेखक संघ द्वारा आयोजित कृति-विमर्श में लेखकों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया। इसके बाद उन रचनाओं के कथ्य, शिल्प और सामाजिक सरोकारों पर गंभीर परिचर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण है और उसे जनसरोकारों से जुड़ा होना चाहिए।