सोमवार को गोरखपुर में मौसम का मिजाज बदल गया। दिन में हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और गर्मी से लोगों को राहत मिली। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शहर के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के बीच ही लोग आते जाते रहे। तेज हवा के साथ बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई।