उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित यूपी स्पीड टैलेंट हंट का ट्रायल मंगलवार को सेंट्र एंड्र्यूज कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड पर हुआ। तेज बॉलिंग के लिए आयोजित इस ट्रायल डेट में बड़ी संख्या में खिलाड़ी हिस्सा लेने पहुंचे। यूपीसीए के चयनकर्ता खिलाड़ियों की गति और सटीकता को परख रहे हैं।