दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय केंद्र पर PET-2026 में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे। सरकारी नौकरी और बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर युवाओं ने परीक्षा दी। अभ्यर्थियों में उत्साह दिखा, वहीं परीक्षा के दौरान कुछ समस्याएं भी सामने आईं।