चौरी चौरा थाना क्षेत्र के शिवपुर चकदहा में हुए दोहरा हत्याकांड में रविवार को चार बजे समाजवादी पार्टी के सुल्तानपुर के सांसद राम भुआल निषाद अपने सहयोगियों के साथ परिजनों से मुलाकात करने और उन्हें सांत्वना देने पहुंचे थे। नाराज ग्रामीणों ने राम भुआल निषाद के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी। लोगों का आरोप था कि यहां पहले कभी नहीं आए, लेकिन हत्या हुई है तो राजनीतिक रोटी सेकने आए हैं।