मौसम की मार से लोग हो रहे बीमार, ओपीडी में पहुंचे 902 मरीज महराजगंज। मौसम की मार से लोग तेजी से बीमार हो रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में 902 मरीज पहुंचे। डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर दवा दी। साथ ही सतर्कता बरतने और बाहर के खुले खाद्य पदार्थों के सेवन से बचने की सलाह दी।