26 वीं वाहिनी पीएसी परिसर में बुधवार को 27 वीं अंतर वाहिनी पीएसी मध्य जोन बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस उपमहानिरीक्षक एस चन्नप्पा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सेनानायक निहारिका शर्मा व अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। उद्घाटन मैच पीसी धीरेंद्र कुमार पांडेय, विनय पांडेय लखनऊ और कांस्टेबल रोहित गोस्वामी, कांस्टेबल प्रभात सिंह गोरखपुर के बीच खेला गया।