मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने वर्षा ऋतु के दृष्टिगत नाला सफाई का सोमवार को सुबह निरीक्षण किया। राप्तीनगर चौराहे पर नाले का स्लैब हटाते हुए सफाई निर्देश दिया। मौके पर नाले पर जाली लगाने के लिए संबंधित अभियंता से वार्ता की। बुद्ध गेट के पास नाले की सफाई कार्य देखा। वहां नाले से कूड़ा न निकलने पर नाराजगी व्यक्त की।