तारामंडल स्थित राजकीय बौद्ध संग्रहालय में बुद्ध पूर्णिमा को लेकर आज से 14 मई तक अंतर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से आई भगवान बुद्ध से संबंधित कलाकृतियों की प्रदर्शनी लोग देखेंगे जिसका शुभारंभ अभी कुछ ही देर में होने वाला है। इसमें नेपाल की भी कलाकृतियां शामिल है। बृहस्पतिवार को शुभारंभ होने से पहले कुछ लोगों ने कलाकृतियां को देखा।