गोरखपुर क्लब के सामने बने नगर निगम के जोनल कार्यालय जोन तीन और सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर का रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ लोकार्पण कर सकते हैं। कार्यक्रम के मद्देनजर डीएम कृष्णा करुणेश और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने शनिवार को इसका निरीक्षण किया।