जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तेज प्रताप तिवारी की अध्यक्षता में नई मीटिंग हाल, सप्तल तल, 24 कक्षीय भवन, दीवानी न्यायालय में लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। लोक अदालत में विशिष्ट विषय आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 पराक्रम लिखत अधिनियम, बैंक वसूली वादों, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाए, पारिवारिक वादों, श्रम वादों, भूमि अधिग्रहण वादों, विद्युत एवं जल बिल विवाद, सर्विस वादों (किराया, सुखाधिकार, व्ययादेश, विशिष्ट अनुतोष वाद) एवं अन्य मामलों को सुलह समझौते के आधार पर नियत न्यायालय में ही निस्तारित किया जाएगा