गोरखपुर के दुर्गाबाड़ी परिसर में विजयादशमी पर मां दुर्गा की प्रतिमा को सिंदूर अर्पित करने के बाद बंगाली समाज की महिलाओं ने पारंपरिक सिंदूर खेला की रस्म निभाई। महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान परिसर में उत्सव और उल्लास का माहौल रहा।