कोलकाता के चर्चित सर्राफा कारोबारी सुकांत घोष हत्याकांड में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी शिबू सिंह उर्फ अखिलेश शाही को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राजघाट थाना क्षेत्र के रायगंज से हिरासत में लिया है। आरोपी गोरखपुर में अपनी पहचान बदलकर रह रहा था और भाई के साथ आर्टिफिशियल ज्वेलरी का कारोबार कर रहा था। मंगलवार शाम सीबीआई टीम उसे लेकर कोलकाता रवाना हो गई।