राणी सती दादी मंदिर गोरखनाथ में राणी सती दादी की भव्य मंगल कलश यात्रा सोमवार को धूमधाम से निकाली गई। गोरखनाथ स्थित निजी अपार्टमेंट से निकाल कर रानी सती दादी मंदिर लच्छीपुर पहुंची। इस दौरान एक ही परिधान में महिलाएं हाथ में कलश लेकर दादी के भजनों पर नाचती गाती रही। बता दें कि राणी सती महिला मंगल समिति की ओर से दो दिवसीय 22वां वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम किया जा रहा है जिसमें पहले दिन दादी मंदिर में कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर देर शाम लोग भजनों का आनंद भी लेंगे।