अपने फर्म पर सिंचाई विभाग का कार्य उठाने के लिए आठ लाख रुपये की जालसाजी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। पीड़ित विभुदेव मिश्रा की तहरीर पर उसके विरुद्ध केस दर्ज किया गया था। पीड़ित ने गोरखनाथ क्षेत्र के आदित्य नगर नथमलपुर में रहने वाले महाराजगंज जिले के घुसवाकला निवासी अजित नाथ मिश्रा पर ठेका दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया था। पीड़ित आरोपी पर ठेका व रुपये देने से इंकार करने व जान से मारने की धमकी का भी आरोप लगाया था।