बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान और उनकी रियल लाइफ क्वीन गौरी खान के साथ को पूरे 25 साल हो गए हैं। 1991 में शाहरुख और गौरी ने सात फेरे लिए थे। गौरी तब 14 साल की थीं, जब 19 साल के शाहरुख का उनपर दिल आ गया था। लेकिन अलग धर्म और शाहरुख के सेटेल न होने की वजह से उन्हें अपने प्यार को शादी में बदलने के लिए काफी पापड़ बेलने पड़े थे। अपनी शादी की सिल्वर जुबली मानने के लिए शाहरुख ‘द रिंग’ की शूटिंग से ब्रेक ले रहे हैं।