CBFC के चेयरमैन रहते हुए विवादों से घिरे पहलाज निहलानी पद से हटने के बाद भी विवादों के घेरे में हैं। वजह है खुद को संस्कारी बताने वाले पहलाज की फिल्म जूली-2 का ट्रेलर। दरअसल फिल्मों पर बेधड़क कैंची चलाने पहलाज की फिल्म को सेंसर बोर्ड ने बिना किसी कट के पास कर दिया है, लेकिन इसके साथ ही ‘A’ सर्टिफिकेट भी दे दिया है।