16 साल के बाद पहली बार एक्टर आमिर खान ने न सिर्फ अवॉर्ड समारोह में शिरकत की है बल्कि अवॉर्ड भी लिया है। भारतरत्न लता मंगेशकर के परिवार की तरफ से आयोजित दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार के लिए इस साल आमिर खान को उनकी फिल्म 'दंगल' के लिए अवॉर्ड से नवाजा गया है। और खास बात ये भी है कि आमिर खान को ये अवॉर्ड संघ प्रमुख मोहन भागवत के हाथों मिला है।