बॉलीवुड की रोमेंटिक जोडी 17 साल बाद एक बार फिर से बड़े पर्दे पर आने वाली है। हमारा दिल आपके पास है जैसी हिट फिल्म देने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन और अनिल कपूर की जोडी जल्दी ही अपने फैन्स को एक तोहफा देने वाली हैं। राकेश ओमप्रकाश मेहरा अपनी अगली फिल्म में इस जोडी को साथ लेकर आने वाले हैं। लेकिन फिल्म ‘फन्ने खां’ में ऐश्वर्या और अनिल कपूर एक दूसरे के ऑपोजिट दिखाई नहीं देंगे। ये फिल्म डायरेक्टर अतुल मांजरेकर की डेब्यू फिल्म है जिसकी शूटिंग साल 2017 के आखिरी तक शुरू होगी।