आमिर खान मंगलवार को 52 साल के हो गए। इस मौके पर आमिर ने मीडिया के दोस्तों के साथ केक काटा और बताया कि उनकी अम्मी उन्हें हर साल क्या गिफ्ट देती हैं। साथ ही आमिर ने बताया कि सत्यमेव जयते की टीम इन दिनों महाराष्ट्र के गांवों में लोगों को अकाल से निपटने के लिए ट्रेनिंग दे रही है। इस बार करीब दस हजार लोगों को पानी फाउंडेशन के लिए ट्रेनिंग दी गई। अवॉर्ड फंक्शन के बारे में बोलते हुए एक बार फिर आमिर ने कहा कि उनके लिए सबसे बड़ा अवॉर्ड ऑडियंस रिएक्शन है।