मुंबई फिल्मसिटी में धारावाहिक ‘गुम है किसी के प्यार’ के सेट पर भीषण आग लग गई है। गोरेगांव पूर्व स्थित फिल्मसिटी से मिल रही जानकारी के अनुसार इस सेट पर लगी आग आसपास के कई और सेट्स पर फैल गई। अब तक आग की ‘तेरी मेरी दूरियां’ और ‘अजूनी’ धारावाहिक के सेटों तक पहुंच चुकी हैं। तीनों धारावाहिकों के सेटों पर करीब हजार लोग घटना के वक्त काम कर रहे थे। सूचना पाकर अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। अब तक आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।