'राष्ट्र प्रथम' का विचार केवल भाषणों और नारों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसके लिए इतिहास की ईमानदार समझ, वर्तमान की कमियों की पहचान और भविष्य की ठोस तैयारी जरूरी है। यह बातें केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को एक सभा को संबोधित करते समय कही। वह इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) में वरिष्ठ पत्रकार और लेखक उदय माहुरकर की पुस्तक ‘माय आइडिया ऑफ नेशन फर्स्ट: रीडिफाइनिंग अनएलॉयड नेशनलिज़्म’ के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।