दिल्ली में मौसम का मिजाज बदलने के बाद लोगों ने सुहाने मौसम का भरपूर आनंद लिया। कर्तव्य पथ पर बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे। ठंडी हवाएं, हल्की बदली और खुशनुमा माहौल के बीच लोगों ने सैर की, तस्वीरें खिंचवाईं और यादगार पल बिताए। मौसम में आए बदलाव ने राजधानीवासियों को गर्मी से राहत दी, जिससे कर्तव्य पथ पर रौनक देखने को मिली।