फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: 13वें दिन भी जारी रहा सीजेपी का प्रदर्शन, बारिश भी नहीं डिगा सकी हौसला

Rahul Kumar Tiwari Updated Thu, 02 Jul 2026 07:59 PM IST

शिक्षा व्यवस्था में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन बृहस्पतिवार को 13वें दिन भी जारी रहा। लगातार बारिश के बावजूद प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर डटे रहे। बृहस्पतिवार को सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों के साथ चाय पर चर्चा की। इस दौरान प्रदर्शन स्थल पर छात्र, किसान, सामाजिक कार्यकर्ता और कई संगठनों के लोग मौजूद रहे। बृहस्पतिवार को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच विवाद हो गया। विवाद उस समय शुरू हुआ जब प्रदर्शन स्थल पर बनाए गए एक अस्थायी पुस्तकालय को हटाया गया। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, यह पुस्तकालय कुछ छात्रों ने लगाया था, जहां प्रदर्शन में आने वाले लोगों के लिए इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों और महान व्यक्तित्वों से जुड़ी किताबें रखी गई थीं। आरोप है कि पुस्तकालय हटाने के दौरान पुलिस ने किताबों को जमीन पर फेंक दिया और विरोध करने पर एक छात्र के साथ धक्का मुक्की की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें