दून कल्चरल एंड लिटरेरी सोसाइटी की ओर से क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल ऑफ इंडिया के तीसरे संस्करण की घोषणा के लिए शनिवार को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर कर्टेन रेज़र इवेंट आयोजित किया गया। यह आयोजन अपराध, साहित्य, मीडिया और कानून प्रवर्तन के बीच संवाद और समझ को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मुख्य आयोजन 12 से 14 दिसंबर को देहरादून स्थित हयात सेंट्रिक में होगा।