फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: शेयर बाजार में ठगी करने वाला जालसाज ओडिशा से गिरफ्तार, 2.97 करोड़ का घोटाला

शाहदरा जिला साइबर सेल ने शेयर बाजार और आईपीओ में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक जालसाज को ओड़िसा के भुवनेश्वर ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 33 साल के सुब्रत कुमार साहू के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किया है। जांच में सामने आया है कि जिस बैंक खाते में पीड़ित से ठगी की रकम का एक हिस्सा पहुंचा था, उसमें दो माह में करीब 2.97 करोड़ रुपये जमा हुए। यह खाता देशभर में दर्ज 17 साइबर ठगी की शिकायतों से भी जुड़ा मिला है। जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि 1 अप्रैल को पीड़ित रामचंद्र यादव ने ठगी की शिकायत की, जिसमें उसने बताया कि उसे बुल मार्केट धन क्लब नाम के व्हाट्सएप कंपनी से आरोपियों ने उसे जोड़ा और शेयर मार्केट में निवेश पर मुनाफा देने का झांसा दिया। शुरुआत में फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफार्म पर मुनाफा दिखाया गया। इससे उनका भरोसा बढ़ा और उन्होंने करीब 4.75 लाख रुपये निवेश कर दिए। जब उसने मुनाफे की रकम निकालने का प्रयास किया तो ठगों ने प्रोसेसिंग और निकासी शुल्क के नाम पर उससे 12 लाख रुपये और मांगे। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने शिकायत की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ठगी की रकम एक बैंक खाते में डाला गया था, यह खाता फ्यूजन एंटरप्राइजेज के नाम से था और खाता धारकोें की पहचान भुवनेश्वर ओडिशा निवासी सुब्रत कुमार साहू और संतोष कुमार लेंका के रूप में हुई। जिसमें सुब्रत का मोबाइल नंबर पंजीकृत था। पुलिस ने इस आधार पर उसे भुवनेश्वर से गिरफ्तार कर लिया। मोबाइल की जांच में आरोपी के कई अन्य आरोपियों से लेनदेन को लेकर चैट मिली। आरोपी ने पूछताछ में करीब सात बैंक खाते खुलवाने की बात कबूल की है। इनमें कॉरपोरेट और सेविंग दोनों तरह के खाते शामिल हैं। जांच में यह भी पता चला कि उसके बैंक खाते में दो माह में करीब 2.97 करोड़ रुपये जमा हुए। पुलिस अब गिरोह में शामिल अन्य आरोपितों और पूरे वित्तीय नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें