पूर्वी दिल्ली के दुर्गापुरी स्थित प्राचीन शिव मंदिर सावन के पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालु शिव के दर्शन करने रोजाना मंदिर में शिवलिंग पर जलार्पण करते हैं। मंदिर का इतिहास लगभग सौ साल पुराना है। लेकिन करीबन 60 साल पहले मंदिर परिसर का निर्माण कर मंदिर की स्थापना की गई। कांवड़ के दौरान मंदिर परिसर में ही कांवड़ियों के ठहरने, भोजन और प्राथमिकी की व्यवस्था रहती है।