फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहदरा दक्षिणी जोन में चमकेगी दिल्ली, चलेगा महा-स्वच्छता अभियान

Digvijay Singh Updated Thu, 11 Jun 2026 09:43 PM IST

शाहदरा दक्षिणी जोन में शुक्रवार को विभिन्न इलाकों में महा-स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत सड़कों की सफाई, कूड़ा निस्तारण और जलभराव जैसी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। इस अभियान के दायरे में पाण्डव नगर, ललिता पार्क, शकरपुर, लक्ष्मी नगर, शकरपुर, प्रीत विहार, आईपी एक्सटेंशन, आनंद विहार, विश्वास नगर, अनारकली, जगतपुरी, गीता कॉलोनी, कृष्णा नगर, गांधी नगर, शास्त्री पार्क, आजाद नगर, शाहदरा, झिलमिल और दिलशाद कॉलोनी का इलाका शामिल है। इन इलाकों में दिल्ली नगर निगम की टीमें सुबह से ही इन क्षेत्रों में मुस्तैद रहेंगी। वहीं, इस अभियान को लेकर शाहदरा दक्षिणी जोन के चेयरमैन राम किशोर शर्मा ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्रदान करना है। उनका उद्देश्य शाहदरा दक्षिणी जोन को दिल्ली का सबसे स्वच्छ और आदर्श जोन बनाना है। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सफाई कार्य में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए और जनता की शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया जाए। उस दौरान वह खुद भी सफाई अधिकारियों और स्थानीय लोगों के साथ मौजूद रहेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें