फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, पुलिस दे रही सिलाई और ब्यूटी केयर की ट्रेनिंग

नई दिल्ली। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से पश्चिम जिला पुलिस ने एक सराहनीय पहल शुरू की है। दिल्ली पुलिस सप्ताह के अवसर पर थाना ख्याला में युवा कौशल केंद्र की शुरुआत की गई। यह केंद्र जन शिक्षण संस्थान के सहयोग से संचालित किया जा रहा है, जो भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है। यहां आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 20 युवाओं को 40 दिवसीय एडवांस्ड टेलरिंग कोर्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान सिलाई-कढ़ाई की आधुनिक तकनीक, परिधान निर्माण और स्वरोजगार से जुड़ी जरूरी जानकारी दी जा रही है, ताकि महिलाएं और युवा अपने पैरों पर खड़े हो सकें। इसी कड़ी में थाना तिलक नगर स्थित युवा सेंटर में ब्यूटी केयर असिस्टेंट कोर्स पूरा करने वाली 20 युवतियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। यह कोर्स 1 नवंबर 2025 से शुरू हुआ था। प्रशिक्षण के दौरान युवतियों को ग्रूमिंग, बेसिक कॉस्मेटोलॉजी, स्वच्छता मानकों और ग्राहक व्यवहार से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी दी गई। इस पहल की खास उपलब्धि यह रही कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 20 युवतियों में से चार को एक प्रतिष्ठित ब्यूटी सैलून में इंटर्नशिप के ऑफर लेटर भी मिले।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें