फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली वन विभाग ने निजी जमीन पर पेड़ लगाने और कृषि-वानिकी को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया मसौदा

Digvijay Singh Updated Wed, 08 Jul 2026 06:39 PM IST

दिल्ली वन विभाग ने निजी जमीन पर पेड़ लगाने और कृषि-वानिकी (एग्रो-फॉरेस्ट्री) को बढ़ावा देने के लिए नए नियमों का मसौदा तैयार किया है। सरकार ने दिल्ली पेड़ संरक्षण (एग्रो-फॉरेस्ट्री और छूट प्राप्त वृक्ष प्रजातियां) नियम, 2026 का ड्राफ्ट जारी करते हुए आम लोगों और संबंधित पक्षों से 30 जुलाई तक सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं। वन विभाग के अनुसार, मौजूदा व्यवस्था में निजी जमीन पर लगाए गए पेड़ों को काटने और उनके परिवहन के लिए अनुमति लेने की प्रक्रिया जटिल होने के कारण लोग बड़े पैमाने पर पौधारोपण और एग्रो-फॉरेस्ट्री के लिए आगे नहीं आते।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें