पांचवें सिख गुरु, श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर प्रीत विहार में श्रद्धा और सेवा भाव के साथ छबील सेवा एवं गुरु का लंगर आयोजित किया गया। सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस लंगर में बड़ी संख्या में संगत, स्थानीय नागरिकों, व्यावसायिक सहयोगियों और कर्मचारियों ने भाग लेकर गुरु साहिब को श्रद्धांजलि अर्पित की।