पूर्वी दिल्ली। कड़कड़डूमा स्थित डॉ. हेडगेवार आरोग्य संस्थान में शुक्रवार को ऑल स्टाफ यूनियन के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विश्वास नगर के विधायक ओमप्रकाश शर्मा और अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रवीण डालमिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। उस दौरान यूनियन के प्रधान विक्की कपूर और महासचिव रोहित ने सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अपने कार्यों के लिए अब यहां-वहां भटकने की जरूरत नहीं होगी। वे स्थाई कार्यालय में आकर अपने कार्य कर सकेंगे, जिससे उनके शिकायतों का जल्दी से निपटारा किया जा सकेगा। उस दौरान कार्यक्रम में जमील अहमद, कंचिद मल, डॉ. आलोक और विनोद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।