फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: एमसीडी स्थायी समिति से नौ पार्षदों की विदाई, आप को झटका, भाजपा की स्थिति हुई मजबूत

Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 31 Mar 2026 08:42 PM IST

एमसीडी की स्थायी समिति से मंगलवार को 18 में से नौ पार्षदों को ड्रा प्रक्रिया के जरिए सेवानिवृत्त कर दिया गया। इस फेरबदल से जहां आम आदमी पार्टी को झटका लगा है, वहीं भाजपा की स्थिति और मजबूत होती नजर आ रही है। दरअसल, पहले वर्ष समिति के आधे सदस्यों को लॉटरी (ड्रा) के माध्यम से सेवानिवृत्त किया जाता है, जबकि इसके बाद हर वर्ष 50 प्रतिशत पुराने सदस्य स्वतः रिटायर होते हैं। स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने डीएमसी एक्ट के प्रावधानों के तहत सबसे पहले वार्ड समितियों से चुने गए 12 सदस्यों में से छह और सदन से चुने गए छह सदस्यों में से तीन सदस्यों को ड्रा के सेवानिवृत हटाया गया। वार्ड समितियों की श्रेणी में करोल बाग जोन से आप के अंकुश नारंग, केशवपुरम से भाजपा की शिखा भारद्वाज, नजफगढ़ से भाजपा के इंद्रजीत सहरावत, शाहदरा दक्षिण से भाजपा की नीमा भगत, मध्य जोन से भाजपा के राजपाल सिंह और नरेला से भाजपा की अंजू देवी का नाम निकला। वहीं सदन से चुने गए सदस्यों में आप के मोहम्मद आमिल मलिक और मोहिनी के साथ भाजपा के पंकज लूथरा भी सेवानिवृत्त घोषित किए गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें