दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों को सड़क से हटाकर आश्रय गृहों में भेजने के आदेश के बाद सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नए निर्देश जारी किए। शीर्ष अदालत ने कहा कि कुत्तों के काटने से बचने के लिए कोर्ट परिसर में बचा हुआ खाना खुले में न फेंकें। निर्देश में कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट के गलियारों और परिसर की लिफ्ट में आवारा कुत्तों के घूमने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं पशु प्रेमियों ने नई दिल्ली स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के सामने प्रदर्शन किया।