फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा मर्डर केस: आफताब की 5 दिन बढ़ी रिमांड, हिमाचल- दिल्ली में सीन होंगे रीक्रिएट

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Fri, 18 Nov 2022 11:56 AM IST

बहुचर्चित श्रद्धा वालकर हत्याकांड ने सबको हिलाकर रख दिया है। आए दिन हो रहे खुलासों को पढ़ने के बाद हर कोई हैरान रह गया है। आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की हकीकत को जान हर एक शख्स श्रद्धा के लिए न्याय की मांग कर रहा है। दिल्ली में श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की रिमांड अवधि पांच दिन के लिए बढ़ा दी गई है। अदालत ने दरिंदे के नार्को टेस्ट की भी मंजूरी दे दी है। पुलिस ने अदालत को बताया कि आरोपी को हिमाचल की पार्वती घाटी और दिल्ली के वन क्षेत्रों में ले जाकर सीन रीक्रिएट करने हैं। ऐसे में रिमांड अवधि बढ़ाई जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें