शहरों में बढ़ती हुई आबादी के बीच वाहन खड़ा करने में किसी को कोई परेशानी न हो इसके लिए जगह-जगह पार्किंग बनाई गई हैं। दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भी पार्किंग बनी हुई है लेकिन यहां की पार्किंग बहुत महंगी है। AIIMS की पार्किंग देश की सबसे महंगी पार्किंग्स में से एक है। यहां बाइक पार्क करने के लिए आपको 100 रुपये का भुगतान करना होगा और कार के लिए 200 रुपये का।