अगर राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए तैयार नहीं होते हैं तो अगला अध्यक्ष कौन बनेगा? भारतीय राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले लोग इस सवाल का जवाब ढ़ंढ रहे हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम रेस में आगे चल रहा था। इस बीच गुरुवार को पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने जेपी अग्रवाल को प्रदेश का प्रभारी बनाकर कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक को उनकी मध्य प्रदेश की जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है। हालांकि, वासनिक को संगठनात्मक पद पर बरकरार रखा गया था