Delhi Assembly Session: दिल्ली में नई सरकार गठन होने के बाद अब विधानसभा के अंदर और बाहर सियासी संग्राम जारी है। जहां एक तरफ आम आदमी पार्टी के विधायकों ने गुरुवार को दिल्ली विधानसभा परिसर के बाहर धरना प्रदर्शन किया तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा विधायकों ने सदन के अंदर अरविंद केजरीवाल सरकार में हुए भ्रष्टाचारों को लेकर आम आदमी पार्टी के खिलाफ हमलावर हैं।