असम के कोकराझर जिले में मानसिक रूप से बीमार एक शख्स की हत्या के मामले में उसी के तीन भाईयों और एक भाभी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक आरोपी भाई फरार है। आरोपियों ने हत्या के बाद शव को घर के पीछे मौजूद सेप्टिक टैंक में जला दिया था। मामले का खुलासा कर पुलिस ने शव भी बरामद कर लिया है।