दिल्ली की एक स्थानीय अदालत ने एक 10 साल की रेप पीड़ित बच्ची के स्केच को अहम सबूत मानते हुए रेपिस्ट अंकल को सजा सुनाई है। 2 साल पहुले हुई इस घटना में दोषी के खिलाफ आरोप की पुष्टि मुश्किल थी, लेकिन इस स्केच को जज ने सबूत माना और आरोपी को 5 साल की सजा सुनाई, साथ ही 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।