प्रगति मैदान में इस बार अब तक का सबसे बड़ा व्यापार मेला शुरू हो गया है। 43वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का वर्चुअल उद्घाटन वाणिज्य और उद्योग मंत्री भारत सरकार पीयूष गोयल द्वारा किया गया। इस बार करीब 1.02 लाख वर्ग मीटर क्षेत्रफल में लगने वाले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में 12 देशों के प्रतिनिधियों के अलावा देश के अलग-अलग राज्यों के 3,500 से ज्यादा वितरक शामिल होंगे। विकसित भारत @2047 थीम के साथ यह मेला 14 से 27 नवंबर तक चलेगा।