दिवाली के दो दिन बचे हैं और आज धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। त्योहारों के बीच लोग अपने-अपने घर जा रहे हैं और साथ ही बाजारों में खरीदारी भी हो रही है। इन सभी के बीच दिल्ली और एनसीआर में कई जगहों पर जाम की खबर है। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर भयंकर जाम लगा है। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी जाम ने ट्रैफिक की रफ्तार को रोक दिया है।