देश की राजधानी दिल्ली में बीती रात हुई बारिश की वजह से मंगलवार सुबह को कई इलाकों की हवा में सुधार हुआ है। बारिश की वजह से मौसम हलका सा साफ हुआ है लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रही। 30 नवंबर तक वायु गुणवत्ता में कोई सुधार की उम्मीद नहीं और यह बेहद खराब श्रेणी में रहने की आशंका है।