फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दिल्ली में अब तक की सबसे बड़ी चोरी, दुकान से 25 करोड़ के गहने चोरी, देखें वीडियो

अनुज कुमार Updated Tue, 26 Sep 2023 05:22 PM IST

राजधानी दिल्ली में अब तक सबसे बड़ी चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पॉश इलाके जंगपुरा में स्थित उमराव सिंह ज्वेलर्स के शोरूम में चोरों ने सेंध लगाकर वारदात को अंजाम दे दिया। चोरों ने दीवार काटकर करीब 25 करोड़ रुपये के सोने व डायमंड के जेवरात चोरी कर लिए। दिल्ली में अब तक की सबसे बड़ी चोरी होने से दिल्ली पुलिस समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि चोर स्ट्रांग रूम की दीवार काटकर अंदर घुसे थे। वहां रखी सारी ज्वेलरी ले गए। निजामुद्दीन थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें