दिल्ली आबकारी नीति मामले में सांसद संजय सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में लाया गया। कोर्ट ने संजय सिंह को 10 नवंबर तक आगे की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कोर्ट में पेशी के दौरान जब पत्रकारों ने पूछा कि संजय सिंह जी क्या कहना चाहेंगे। तो उन्होंने जवाब में कहा कि अगर मोदी जी की जांच हो जाए तो वह पूरी जिंदगी जेल में ही बंद रह जाएंगे। नरेंद्र मोदी के अलावा उनके निशाने पर अडाणी भी रहे। मोदी जी एक भ्रष्ट नेता हैं, अडानी के साथ मिलकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं।