फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिस्टम की लापरवाही: दिल्ली के शास्त्री पार्क में गाद और जलभराव से जनता परेशान, देखें रिपोर्ट

पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क में पुराने लोहे के पुल से फर्नीचर मार्केट तक सड़क पर गाद और जलभराव से लोग परेशान हैं। स्थानीय दुकानों और बाजारों के कारण यहां ग्राहकों और दुकानदारों को भारी गंदगी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। आरोप है कि दिल्ली नगर निगम और दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारी सीवर की सफाई करने के बाद गाद को सड़क किनारे ही छोड़ देते हैं, जिससे यह समस्या पैदा हो रही है। अधिकारियों की इस लापरवाही के कारण पूरे इलाके में गंदगी फैली है और स्थानीय व्यापार और आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें