जन स्वास्थ्य अभियान (जेएसए) 11-12 दिसंबर को दिल्ली के जवाहर भवन में हो रहा है। जहां स्वास्थ्य को मौलिक अधिकार बनाने, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और निजीकरण-मुनाफाखोरी पर रोक लगाने के लिए देशभर के 300 से अधिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं व सामाजिक आंदोलनों का दो-दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित कर रहा है। युवा स्वास्थ्य अधिकारों की वर्तमान स्थिति और आगे की रणनीति पर विशेष सत्र में हिस्सा लेंगे।